Karnataka में Congress हारी सीटें, उप मुख्यमंत्री DK Shivkumar ने जताई चिंता

DK Shivkumar
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jun 11 2024 10:30AM

कुछ राज्य ऐसे भी रहे जहा कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हुई है। जैसे कर्नाटक में कांग्रेस उम्मीद पर खरी नहीं उतरी और पार्टी का प्रदर्शन काफी नकारात्मक रहा। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी पार्टी की परफॉर्मेंस पर असंतोष जाहिर किया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में INDIA गठबंधन ने एनडीए को जबरदस्त टक्कर दी थी। उत्तर प्रदेश में गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली है। राजस्थान में भी 25 में से 11 सीटें विपक्ष के खाते में गई है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले India ब्लॉक ने इन चुनावों के शानदार प्रदर्शन किया है। सीटों के मामले में पार्टी और गठबंधन को मजबूती मिली है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी रहे जहा कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हुई है। जैसे कर्नाटक में कांग्रेस उम्मीद पर खरी नहीं उतरी और पार्टी का प्रदर्शन काफी नकारात्मक रहा। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी पार्टी की परफॉर्मेंस पर असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा की इन नतीजों से सीख लेकर इसमें सुधार करने की जरूरत है।

डीके शिव कुमार ने कहा कि सभी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक करने की जरूरत है। यह ऐसा समय है जब जरूरी सुधार करना चाहिए। इस समय आत्म निरीक्षण होना बेहद जरूरी है। बता दें कि वर्तमान में बेंगलुरु के निर्वाचन क्षेत्र के लिए समीक्षा बैठक हो रही है। बेंगलुरु के बाद राज्य के अन्य निर्वाचन क्षेत्र में भी ऐसी समीक्षा बैठकें होनी है। डीके शिवकुमार ने कहा कि जल्द ही इन समीक्षा बैठकों की तारीख का ऐलान भी होगा। 

कांग्रेस को था कई सीटें जीतने का भरोसा 

कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के नतीजे पर कांग्रेस अध्यक्ष नाखुश है। वहीं डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें भरोसा था कि हम 14 से 15 सीटें जीतेंगे। मगर हम इस संख्या को हासिल करने में सफल नहीं हो पाए। हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। पार्टी को गांव और कस्बों में वोट नहीं मिला जिस पर विचार करना बेहद जरूरी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़