'कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती', Caste Census को लेकर हो रही राजनीति पर PM Modi का वार

rahul sonia
ANI
अंकित सिंह । Feb 5 2024 7:09PM

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने खुद की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्या आप (कांग्रेस) यहां सबसे बड़ा ओबीसी नहीं देख सकते? उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

पूरा विपक्ष जातीय जनगणना कराए जाने के मांग कर रहा है। खुद राहुल गांधी लगातार इस बात का ऐलान कर रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो जातीय जनगणना सबसे पहले कराया जाएगा। राहुल गांधी ने कई मौकों पर केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि ओबीसी को हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। राहुल गांधी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि देश के टॉप 100 में से सिर्फ तीन ब्यूरोक्रेट ऐसे हैं जो ओबीसी समुदाय से आते हैं। सरकार ओबीसी या पिछले वर्गों को आगे बढ़ने का मौका नहीं देती अब इसी को लेकर राहुल गांधी पर बिना नाम लिए पीएम मोदी ने करारा वार किया है। 

इसे भी पढ़ें: 'भगवान राम न सिर्फ अपने घर लौटे', तीसरे कार्यकाल के लिए PM Modi ने सेट किया टारगेट, बोले- BJP को 370 तो NDA को 400 पार

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने खुद की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्या आप (कांग्रेस) यहां सबसे बड़ा ओबीसी नहीं देख सकते? उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1970 में जब वे बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। कांग्रेस ओबीसी को बर्दाश्त नहीं कर सकती। वे गिनती करते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं। क्या आप (कांग्रेस) यहां सबसे बड़ा ओबीसी नहीं देख सकते? उन्होंने कहा कि जिस कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन लोकतंत्र के सिद्धांतों के लिए, संविधान की मर्यादाओं के लिए खपा दिया, उनका अपमान करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था।

मोदी ने तंज भरे लहजे में कहा कि यूपीए सरकार के दौरान एक संविधानेतर संस्था का गठन किया गया था। उस संस्था के सामने सरकार की एक न चली। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद - क्या इसमें कोई ओबीसी सदस्य था? पता लगाना। अगले चुनाव के बाद कांग्रेस के दर्शक दीर्घा तक सिमटने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि वह विपक्ष के रूप में अपना दायित्व निभाने में बुरी तरह विफल रही एवं उसने दूसरे विपक्षी दलों को उभरने का मौका नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Budget Session: 'विपक्ष ने लड़ने का हौसला खो दिया है', PM Modi का कांग्रेस पर तंज, एक ही प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने का हो रहा प्रयास

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मै विशेष रूप से विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं, उन्होंने लंबे अर्से तक वहां (विपक्ष दीर्घा) में बैठने का संकल्प ले लिया है। आप कई तक दशक तक जैसे यहां (सत्ता पक्ष की ओर) बैठे थे, वैसे ही कई दशक तक आपके वहां बैठने के संकल्प को जनता जरूर आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे अधिक ऊंचाई पर पहुंचेंगे। अगले चुनाव के बाद आप दर्शक दीर्घा में बैठेंगे।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़