भाजपा में अंदरूनी कलह के आरोपों पर बोले CM सैनी, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला, आतिशी के लिए कही ये बात

CM Saini
ANI
अभिनय आकाश । Sep 18 2024 12:59PM

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह है। भाजपा में कोई भी परेशान नहीं है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सपने देख रही है। लोगों को उनके भ्रष्टाचार ध्यान में है। इनका सूपड़ा साफ होने वाला है। ये लोगों को खुश नहीं करते, ये दामाद को खुश करने में लग जाते हैं। कांग्रेस में द्वंद है, भाजपा में कोई नाराज नहीं है। सभी कमल के फूल के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा में अंदरूनी कलह के आरोपों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह है। भाजपा में कोई भी परेशान नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने Raniya सीट पर पत्रकार Sarvamitra Kamboj को मैदान में उतारा

आप नेता और दिल्ली की प्रस्तावित सीएम आतिशी के बारे में उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें दिल्ली की जनता के हित में फैसले लेने चाहिए, अरविंद केजरीवाल के हित में नहीं। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया। इस घटनाक्रम को दिल्ली में लगभग पांच महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बढ़त हासिल करने की एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 26.82 करोड़ रुपये की शराब, मादक पदार्थ जब्त

केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देगी। आबकारी नीति घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे और पिछले सप्ताह जेल से रिहा हुए आप सुप्रीमो ने मंगलवार शाम को उपराज्यपाल सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आतिशी (43) दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले भाजपा नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़