Ellenabad Chunav Result 2024: चौटाला परिवार को लगा बड़ा झटका! अभय चौटाला हारे

Abhay
ANI
अभिनय आकाश । Oct 8 2024 5:14PM

ऐलनाबाद, चौटाला परिवार के लिए एक गढ़ रहा है, क्योंकि अभय चौटाला 2010 से ऐलनाबाद से हरियाणा विधान सभा के निवर्तमान सदस्य थे। 2014 के चुनावों में, अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पवन बेनीवाल को हराकर ऐलनाबाद सीट जीती थी।

इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट हार गए। निवर्तमान विधायक चौटाला को कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने 15,000 मतों के अंतर से हराया। ऐलनाबाद, चौटाला परिवार के लिए एक गढ़ रहा है, क्योंकि अभय चौटाला 2010 से ऐलनाबाद से हरियाणा विधान सभा के निवर्तमान सदस्य थे। 2014 के चुनावों में, अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पवन बेनीवाल को हराकर ऐलनाबाद सीट जीती थी। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: BJP के साथ हाथ मिलाना दुष्यंत चौटाला को पड़ा भारी! अपने गढ़ में छठे स्थान पर पहुंचे

चौटाला परिवार को लगा बड़ा झटका!

हरियाणा में चौटाला परिवार के राजनीतिक प्रभुत्व को एक बड़ा झटका लगा, जब अभय चौटाला, दुष्‍यंत चौटाला, सुनैना चौटाला, रंजीत चौटाला और दिग्विजिय चौटाला समेत कई प्रमुख सदस्य अपने-अपने चुनाव हार गए। हालांकि, अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने रानिया विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर ली है और आदित्य चौटाला फिलहाल डबवाली सीट से आगे चल रहे हैं। हरियाणा विधानसभा की 89 अन्य सीटों के साथ ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर मतदान 5 अक्टूबर को हुआ था। बीजेपी को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही कांग्रेस अब तक पिछड़ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के अनुसार, हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। राज्य में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

इसे भी पढ़ें: Haryana में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, Exit Polls में कांग्रेस को बढ़त के अनुमान

बीजेपी ने शुरू की सरकार बनाने की कोशिशें

इस बीच बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. हरियाणा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और हरियाणा भाजपा के सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी खट्टर के आवास पर पहुंचे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़