छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बस सहायक गिरफ्तार

rape news
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार को हुई जब शहर के एक निजी स्कूल के विद्यार्थी बस में घाटकोपर इलाके के एक थीम पार्क में भ्रमण के लिए गए थे। कपूरबावड़ी पुलिस थाने के अधिकारी जे पी पाटिल ने कहा, ‘‘ थीम पार्क में भ्रमण के दौरान आरोपी (27) ने नाश्ता परोसने के बहाने कुछ लड़कियों और लड़कों को गलत तरीके से छुआ।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में भ्रमण के दौरान छात्र. छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी बस के सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार को हुई जब शहर के एक निजी स्कूल के विद्यार्थी बस में घाटकोपर इलाके के एक थीम पार्क में भ्रमण के लिए गए थे। कपूरबावड़ी पुलिस थाने के अधिकारी जे पी पाटिल ने कहा, ‘‘ थीम पार्क में भ्रमण के दौरान आरोपी (27) ने नाश्ता परोसने के बहाने कुछ लड़कियों और लड़कों को गलत तरीके से छुआ।

 इसके बाद कुछ छात्रों ने आपत्ति जताई और बाद में अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। ’’ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में बस सहायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 354 ए (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़