उत्तर प्रदेश के आगरा में खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

clash
ANI

राघवेंद्र ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर घूमने गया था कि तभी धर्मवीर के साथ आए कृष्ण, रवि, भोला, गौरव आदि ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बरहन थाने के गोहीला गांव में दो पक्षों के बीच एक-दूसरे पर लाठियों और डंडो से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि गोहिला गांव में रहने वाले पूर्व प्रधान के बेटे राघवेंद्र और धर्मवीर पक्ष के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों ओर से लाठी- डंडों से हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि राघवेंद्र ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर घूमने गया था कि तभी धर्मवीर के साथ आए कृष्ण, रवि, भोला, गौरव आदि ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बरहन थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से घायल हुए लोगों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़