'कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ', अमृतपाल को लेकर चन्नी के बयान पर भड़की BJP, कहा- देशद्रोही जैसा आचरण कर रहे पूर्व सीएम

giriraj singh
ANI
अंकित सिंह । Jul 25 2024 5:59PM

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि चन्नी के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इंदिरा गांधी का हत्यारा खालिस्तानी था और कांग्रेस खालिस्तानी का समर्थन कर रही है। वाह रे कांग्रेस, जय चन्नी।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को खालिस्तानी नेता और अलगाववादी अमृतपाल सिंह को जेल में बंद करने को आपातकाल जैसी स्थिति से जोड़कर विवाद पैदा कर दिया। बजट पर लोकसभा में बोलते हुए, चन्नी ने एनडीए के नेतृत्व वाले केंद्र की आलोचना की और कहा कि पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से लगभग 20 लाख लोगों द्वारा एक स्वतंत्र सांसद के रूप में चुने गए वारिस पंजाब दे प्रमुख अपने विचार वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विचार प्रस्तुत नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें जेल में बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: 20 लाख लोगों ने सांसद के रूप में चुना, हजारों किसानों को खालिस्तानी कहा जाता है, संसद में अमृतपाल सिंह के समर्थन में खुलकर उतरी कांग्रेस

इसी को लेकर अब भाजपा कांग्रेस सांसद पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक पूर्व सीएम देशद्रोही जैसा आचरण कर रहे हैं और सदन के माध्यम से पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों पर एनएसए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और यह बिल्कुल गलत है। बिट्टू ने आगे कहा कि एक पूर्व सीएम ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस और राहुल गांधी उनके सामने बैठकर यह बात कहलवा रहे थे। जब हमने उनसे सदन के पटल पर सबूत लाने के लिए कहा, तो वह बैकफुट पर चले गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। उनके कारण कांग्रेस पार्टी और पूरा इंडिया गठबंधन शर्मिंदा है।'

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि चन्नी के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इंदिरा गांधी का हत्यारा खालिस्तानी था और कांग्रेस खालिस्तानी का समर्थन कर रही है। वाह रे कांग्रेस, जय चन्नी। यह भारत की संप्रभुता पर हमला है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए...कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ।' उन्होंने कहा कि खालिस्तानियों ने इंदिरा गांधी को मारा, अब वही कांग्रेस खालिस्तानियों का समर्थन कर रही है.. जय चन्नी..वाह कांग्रेस। लोकतंत्र के मंदिर “संसद” में भारत की संप्रभुता पर हमला होते देखिये।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने किया हाई कोर्ट का रुख, एनएसए की कार्यवाही को दी चुनौती

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये मामला कोर्ट में है। उन पर (अमृतपाल सिंह) गंभीर आरोप हैं। इस बारे में संसद में बात करना ठीक नहीं है। यह लोगों के सामने है कि कांग्रेस ने क्या किया है।' आपातकाल के दौरान वह (चरणजीत सिंह चन्नी) वहां नहीं थे, इसलिए उन्हें नहीं पता था कि तब क्या स्थिति थी। आज वे प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते रहते हैं, क्या आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी पर ऐसी टिप्पणी करना संभव था? केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस व्यक्ति के बारे में वह (चरणजीत सिंह चन्नी) बात कर रहे थे, कोई भी उस विचार का समर्थन नहीं कर सकता। वह जीत गए हैं और अब सदन में हैं, उन्हें बोलने का अधिकार है लेकिन अगर कोई देश के हित के खिलाफ जाएगा तो यह सरकार चुप नहीं बैठेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़