Uttar Pradesh: Ghosi Bypoll को लेकर Congress का बड़ा फैसला, चुनाव में इस पार्टी का करेगी समर्थन

Kharge and Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Aug 26 2023 4:57PM

आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की ओर से इसको लेकर एक पत्र भी जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने अपने पार्टी समर्थकों को एक चिट्ठी जारी कर समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की बात कही।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। कांग्रेस ने यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। इन सबके बीच कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की बात कही है। आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की ओर से इसको लेकर एक पत्र भी जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने अपने पार्टी समर्थकों को एक चिट्ठी जारी कर समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की बात कही। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Amarmani Tripathi और Madhumani Tripathi की रिहाई पर Anand Mohan ने कहा- जो मुझ पर सवाल उठा रहे थे आज वह अपने गिरेबां में झांकें

पत्र में क्या लिखा

अजय राय ने अपने पत्र में लिखा के समाजवादी पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंफोसिस एलायंस का हिस्सा है इसलिए दिनांक 5 सितंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के अंतर्गत 354 घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी और अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करती हैं कि वह समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दें। कहीं ना कहीं यह इंडिया गठबंधन का एक बड़ा इंतिहान है। उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है। यहां भाजपा से दारा सिंह चौहान चुनावी मैदान में है। 

इसे भी पढ़ें: टीचर ने अल्पसंख्यक छात्र के साथ किया दुर्व्यवहार, थप्पड़ मारने के लिए कहा तो Akhilesh Yadav ने की बर्खास्त करने की मांग

क्यों हो रहे चुनाव

घोसी सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। दरअसल, दारा सिंह चौहान इस सीट से 2022 के चुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, पिछले दिनों वह भाजपा में शामिल हो गए जिसके बाद इस सीट पर दोबारा चुनाव की स्थिति हुई। यही कारण है की भाजपा यहां अपनी पूरी ताकत लगा रही है। चौहान ने 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। चौहान पिछली योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और सपा में शामिल हो गए थे। वहीं, सुधाकर सिंह 2012 से 2017 तक घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जबकि इसके पहले वह मऊ जिले के नत्थुपुर (अब मधुबन) विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सुधाकर को घोसी में 2017 में भारतीय जनता पार्टी के फागू चौहान ने पराजित कर दिया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़