Bihar में INDI गठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक भाजपा में शामिल

bihar politics
ANI
अंकित सिंह । Feb 27 2024 4:30PM

मोहनिया विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतने वाली संगीता देवी भी आप भाजपा में शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के दोबारा एनडीए के साथ सरकार बनाने के बाद जो बहुमत परीक्षण हुआ था, उसमें एनडीए को मामूली बढ़त हासिल हुई थी।

बिहार में राजद के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरव और राजद विधायक संगीता कुमारी आज भाजपा में शामिल हो गईं। यह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए बडी राहत की बात है। कांग्रेस के मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वह चेनारी से विधायक है। इसके अलावा सिद्धार्थ सौरभ की बात करें तो वह विक्रम विधानसभा से विधायक हैं। वह काफी लंबे समय से कांग्रेस से नाराज भी चल रहे थे। उन्होंने भी पाला बदल दिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar के दौरे पर जायेंगे PM Modi, राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

मोहनिया विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतने वाली संगीता देवी भी अब भाजपा में शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के दोबारा एनडीए के साथ सरकार बनाने के बाद जो बहुमत परीक्षण हुआ था, उसमें एनडीए को मामूली बढ़त हासिल हुई थी। यही कारण है कि बिहार में इस बार नीतीश सरकार को बेहद कमजोर माना जा रहा था। लेकिन इन विधायकों के पाला बदलने के बाद एक बार फिर से बिहार में सरकार को मजबूती मिलेगी। इन विधायकों ने ऐसे समय पर पाला बदला है जब बिहार के कई हिस्सों में ईडी की भी कार्रवाई चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar में स्टार्टअप परिवेश को बढ़ावा देने के लिए सिडबी, बिहार स्टार्ट-अप फंड ट्रस्ट में समझौता

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नवगठित राजग सरकार ने विधानसभा में ‘महागठबंधन’ के सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया था। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े जबकि विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। मत विभाजन के समय आसन पर उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी थे। हजारी ने संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के अनुरोध पर ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित होने की घोषणा के बाद सदस्यों की गिनती का आदेश दिया। कुमार ने पिछले दिनों महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख घटक दल है। नीतीश फिर से राजग में लौट आए और उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़