Punjab में AAP बनाम Congress के बीच बोले अरविंद केजरीवाल, हम I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए प्रतिबद्ध

arvind kejriwal
ANI
अंकित सिंह । Sep 29 2023 2:04PM

केजरीवाल ने कहा कि AAP I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए प्रतिबद्ध है। आप गठबंधन से अलग नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कल, मैंने सुना कि पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में एक विशेष नेता [सुखपाल सिंह खैरा] को गिरफ्तार किया है। मेरे पास विवरण नहीं है

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वह पंजाब में उनकी सरकार को ड्रग कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोकेगी। I.N.D.I.A के घटक दल कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, "पंजाब में भगवंत मान सरकार नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके खिलाफ लड़ाई में, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह बड़ा या छोटा हो।" 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक खैरा की गिरफ्तारी में कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं: आम आदमी पार्टी

केजरीवाल ने कहा कि AAP I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए प्रतिबद्ध है। आप गठबंधन से अलग नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कल, मैंने सुना कि पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में एक विशेष नेता [सुखपाल सिंह खैरा] को गिरफ्तार किया है। मेरे पास विवरण नहीं है। इसके लिए आपको पंजाब पुलिस से बात करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार प्रतिबद्ध है, आप सरकार नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके खिलाफ लड़ाई में, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वे कितने भी बड़े या छोटे क्यों न हों। 

इसे भी पढ़ें: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर पंजाब में AAP बनाम Congress, इंडिया गठबंधन का क्या होगा?

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। खैरा की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा कि उन्हें अभी मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है क्योंकि वह बेंगलुरु से सीधे छत्तीसगढ़ आए हैं। उन्होंने कहा, मैं इसका ब्योरा लूंगा। लेकिन मामला कुछ भी हो, अगर कोई अन्याय करता है तो वह ज्यादा दिन तक टिकता नहीं है। अगर कोई हमारे साथ अन्याय करेगा, तो हम अन्याय सहने वालों में से नहीं हैं।  कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल से भी मुलाकात की और मामले में उनसे हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्टल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने खैरा का समर्थन किया और राजनीतिक प्रतिशोध में कथित तौर पर शामिल होने के लिए ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़