आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमला में केंद्रीकृत रसोई का उद्घाटन किया

Chandrababu Naidu
ANI

नायडू ने शुक्रवार को यहां रात्रि विश्राम किया और नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव के पहले दिन राज्य सरकार की ओर से भगवान वेंकटेश्वर को “पट्टू वस्त्रालु” (रेशमी वस्त्र) अर्पित किया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को तिरुमला की पहाड़ियों पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा स्थापित वकुलामाता केंद्रीकृत रसोई का उद्घाटन किया।

नायडू ने शुक्रवार को यहां रात्रि विश्राम किया और नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव के पहले दिन राज्य सरकार की ओर से भगवान वेंकटेश्वर को “पट्टू वस्त्रालु” (रेशमी वस्त्र) अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने 2025 के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के कैलेंडर और डायरी का भी विमोचन किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़