'बिहार बदलाव और शांति की भूमि', नीतीश पर अमित शाह का निशाना, बोले- पीएम मोदी की वजह से पलटू राम बने सीएम

amit shah bihar
ANI
अंकित सिंह । Jun 29 2023 3:25PM

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 साल... सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सिर्फ सरकार ही नहीं चलाई, मोदी जी ने सिर्फ देश को आगे ही नहीं बढ़ाया बल्कि मोदी जी ने देश में राजनीति की संस्कृति को बदला है।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। बिहार के लखीसराय में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के क्रम में अमित शाह का बिहार दौरा हो रहा है। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रति जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। साथ ही साथ उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत की सीमा सुरक्षित है क्योंकि देश में मोदी जी की सरकार है। शाह ने कहा कि बिहार बदलाव और शांति की भूमि है। 

इसे भी पढ़ें: Manipur: राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाजपा बोली- जिद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है संवेदनशीलता

मोदी ने राजनीति की संस्कृति को बदला 

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 साल... सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सिर्फ सरकार ही नहीं चलाई, मोदी जी ने सिर्फ देश को आगे ही नहीं बढ़ाया बल्कि मोदी जी ने देश में राजनीति की संस्कृति को बदला है। उन्होंने कहा कि आज उन लोगों को खतरा हो गया है, जो पार्टियों के नाम पर वंशवाद को चला रहे थे। मोदी जी ने वंशवाद को समाप्त कर विकासवाद को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को मजबूत किया। गांव, गरीब, शोषित, वंचित, दलित, किसान, महिला, युवा सबको शक्ति देकर देश को मजबूत किया।

80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन 

गृह मंत्री ने कहा कि 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जिससे कोई भूखा न सोए और इसका परिणाम ये रहा है कि आज IMF कहता है कि भारत की अति गरीबी 1% से कम हो गई है। ये बदलता हुआ भारत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत 50 करोड़ लोगों को हर साल गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया। ये हेल्थ कवर जाति के आधार पर नहीं, गरीबी के आधार पर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: BJP का मिशन 2024, पीएम आवास पर हुई पार्टी की मैराथन बैठक, मोदी बोले- गरीब और वंचित वर्ग के लोगों पर दें विशेष ध्यान

नीतीश पर निशाना

अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी-अभी पल्टू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने उनका थोड़ा लिहाज करिए। मोदी जी ने इन 9 सालों में बहुत काम किया है। मोदी जी के 9 साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के 9 साल हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीएम मोदी की वजह से नीतीश मुख्यमंत्री बने। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़