दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार ‘खराब’

Air quality
ANI

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी शुक्रवार को भी प्रदूषण की चपेट में रही और यहां वायु की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़