Congress में शामिल होने के बाद जगदीश शेट्टर ने कहा- कर्नाटक में भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है

Jagadish Shettar
प्रतिरूप फोटो
Twitter

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में व्यापक स्तर पर सम्मानित नेता जगदीश शेट्टर आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के मार्ग पर अग्रसर है। भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के पार्टी में शामिल होने के बाद सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह उम्मीद भी जताई कि कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में व्यापक स्तर पर सम्मानित नेता जगदीश शेट्टर आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के मार्ग पर अग्रसर है। भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: संजय राउत के बयान पर बोले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री, NCP प्रवक्ता की तरह की क्यों कर रहे बात? अजीत पवार अपना निर्णय खुद लेंगे

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए। शेट्टर हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य सीट से छह बार विधायक रहे हैं। भाजपा के उन्हें टिकट देने से मना करने के बाद उन्होंने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़