Delhi में सहकर्मी की हत्या के आरोपी को 24 साल बाद बिहार से गिरफ्तार किया गया

Police
ANI

सतीश कुमार ने बताया कि साकेंद्र कुमार ने तीन अन्य लोगों - पप्पू यादव, मोंटू यादव और विजय के साथ मिलकर वर्ष 2000 में अपने सहकर्मी रामस्वरूप की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

दिल्ली में द्वारका के उत्तम नगर इलाके में एक फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या करने के आरोपी को 24 साल बाद बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सतीश कुमार ने बताया कि साकेंद्र कुमार ने तीन अन्य लोगों - पप्पू यादव, मोंटू यादव और विजय के साथ मिलकर वर्ष 2000 में अपने सहकर्मी रामस्वरूप की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

कुमार ने बताया कि हाल ही में दिल्ली पुलिस को साकेंद्र कुमार के ठिकाने के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने बिहार के नालंदा स्थित गांव में छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़