Amarnath Yatra| अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

amarnath
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए तड़के सवा तीन बजे 265 वाहनों में 6,461 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 4,140 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 2,321 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन दुर्गम चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना है।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था सोमवार को जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि करीब 28,000 तीर्थयात्रियों ने रविवार रात तक 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

उन्होंने बताया कि बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए तड़के सवा तीन बजे 265 वाहनों में 6,461 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 4,140 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 2,321 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन दुर्गम चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को पहले जत्थे को रवाना किया था और तब से कुल 19,564 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़