सोनभद्र में बस पलटने से 43 यात्री घायल, एक की मौत

bus overturns
प्रतिरूप फोटो
creative common

एएसपी ने बताया कि गति अधिक होने के कारण मार्कुण्डी घाटी में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार 65 यात्रियों में से 44 लोगों को चोटें आयी हैं।

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत मार्कुण्डी घाटी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से 43 यात्री घायल हो गये और एक की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि यह बस छत्तीसगढ़ से बिहार के गया जा रही थी। एएसपी ने बताया कि गति अधिक होने के कारण मार्कुण्डी घाटी में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार 65 यात्रियों में से 44 लोगों को चोटें आयी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी पुलिस बल समेत घटना स्थल पर पहुंच गए और दुर्घटना में घायल 25 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन यात्रियों को इलाज की जरूरत थी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीतरा साहू (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई।वह छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का रहने वाला था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़