हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में केजरीवाल, मान समेत 40 नाम

Arvind Kejriwal
ANI

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने के बाद आप हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने के बाद आप हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

दिल्ली के आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े मामले में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप के अन्य स्टार प्रचारकों में मनीष सिसोदिया, संदीप पाठक, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत के नाम शामिल हैं। मान के अलावा, पंजाब से अन्य स्टार प्रचारकों में मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और चेतन सिंह जौरामाजरा समेत अन्य नाम शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़