विश्व शांति (कविता)

International World Peace Day
Creative Commons licenses

21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस यानी की इंटरनेशनल डे ऑफ पीस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, अहिंसा और अच्छे गुणों को बढ़ावा देना है। पूरे राष्ट्र द्वारा यह दिन स्थापित किया गया था और समय के साथ इस दिन का महत्व बढ़ता गया।

हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का दिन विश्व भर में शांति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसदिन तमाम गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह एक वैश्विक उत्सव है, जिसमें सभी देश के लोग भाग लेते हैं।

विकृतियों को

देख

संसार से 

हो कर विरक्त 

पाया

कैवल्य ज्ञान

बोद्धि वृक्ष के नीचे

और

सिद्धार्थ से बन गए

'गौतम बुद्ध',

जीने के लिए

जग को दिखाया

मध्यम मार्ग,

थी सबसे ऊपर

अहिंसा 

'बुद्धम शरणम गच्छामि'....

गूंजा

जयघोष कि...!

हिंसा के 

युद्ध घोष 

से हुआ

ह्रदय परिवर्तन,

धर्म घोष

की ओर 

चल दिया

सम्राट अशोक....।

है समय की 

यही पुकार

चलें 

राष्ट्र की एकता

और

अखंडता के 

लिए

मानवता की ओर,

विश्व शांति

के लिए

हिंसा से 

अहिंसा की ओर....।

- डॉ. प्रभात कुमार सिंघल,

कोटा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़