Ganesh Chaturthi 2024: गणेश महोत्सव पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग

ganesh bhog
Unsplash

गणेश महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। सभी घरों में गणेशजी की पूजा-आराधना के साथ उन्हें उनके कुछ प्रिय चीजों का भोग जरुर लगाएं। मान्यता है कि इससे गणेशजी प्रसन्न जरुर होते हैं। वैसे तो बप्पा को मोदक सबसे प्रिय है लेकिन, इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो गणेश जी को बहुत पसंद है।

पूरे देश में गणेश महोत्सव का आगाज हो चुका है। गणपति बप्पा के भक्तों को हर साल गणेश चतुर्थी के दिन आगमन का काफी इंजार रहताहै। बता दें कि गणेश महोत्सव का जश्न लगभग 11 दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है। गणेश चतुर्थी का पर्व महाराष्ट्र और कई राज्यों में काफी धूम से मनाया जाता है। गणेशजी की पूजा के साथ ही उनको भोग लगाना काफी जरुरी है। वैसे तो बप्पा को मोदक सबसे प्रिय है लेकिन, इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो गणेश जी को बहुत पसंद है। आइए जानते है आप गणेश जी को किन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

गणेश जी को लगाएं इन चीजों का भोग

मोदक 

सभी जानते है कि गणेश जी को मोदक सबसे प्रिय है। इसलिए गणेश महोत्सव के दौरान उन्हें मोदक का भोग जरुर लगाएं।

लड्डू

गणेश जी को लड्डू बेहद पसंद है। आप जब गणेश जी की पूजा करें तो उन्हें लड्डू का भोग जरुर लगाएं।

नारियल 

भगवान गणेश को नारियल अर्पित करना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। 

पोरन पोली

महाराष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध पोरन पोली को भगवान गणेश जी को भोग लगाया जाता है। बप्पा को पूरन पोली का भी भोग लगाया जा सकता है।

पंचमेवा

आप भी गणेश पूजन के दौरान पंचमेवा का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन की हर दुख-बाधा समाप्त हो जाती है।

गुड़

गणेश महोत्सव के दौरान आप भगवान गणेश को गुंड का भोग लगा सकते हैं। गुड़ एक पारंपरिक भोग है, जो विघ्नहर्ता गणेश को काफी पसंद है। इस दौरान आप बप्पा को गुड़ का भोग लगा सकते हैं।

मखाना खीर

गणेश पूजन के दौरान आप मखाने की खीर का भोग भी लगा सकते हैं। मखाने की खीर का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है।

श्रीखंड

गणेश उत्सव के दौरान गणेश जी को श्रीखंड का भोग लगा सकते है। ऐसा करने से भगवान गणेश जी प्रसन्न होते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़