ये भारत की अग्नि मिसाइल तो नहीं? आसमान देख पकिस्तानियों में अचानक क्यों मच गया खौफ

रिपोर्ट के मुताबिक आधी रात को पाकिस्तान के आसामन में ये सबकुछ हुआ। लेकिन इस वीडियो का सच सामने आया तो सभी भौचक्के रह गए। अब तो ऐसा लग रहा है कि भगवान भी पाकिस्तान के साथ मजाक कर रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के आसमान में ब्रह्मोस या अग्नि मिसाइल नहीं बल्कि उल्का पिंड दिखा था।
बलूचिस्तान और तालिबान के हमलों के बीच पाकिस्तान में भयंकर बवाल मच गया। आधी रात पाकिस्तान का आसमान चमकने लगा। मानों किसी ने मिसाइली हमला कर दिया हो। पाकिस्तान से आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे रात के अंधेरे में पाकिस्तान के आसमान में मिसाइल जैसी चीजें दिख रही हैं। ये देखकर पाकिस्तान सहम गया। पाकिस्तान के लोगों में भगदड़ मच गई। तस्वीरें कराची के ऊपर दिखाई दी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बोलना शुरू कर दिया कि ये भारत की अग्नि मिसाइल तो नहीं है? ये पाकिस्तानी तालिबान और बलूचों के हमलों से इतना घबरा गए हैं कि इन्हें हर चमकती चीज भारत की मिसाइल लग रही है। वैसे कई लोगों को अभी भी याद है कि किस तरह से गलती से भारत की ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान में घुस गई थी। ऐसे में आसमान में इस चमकती चीज को देख पाकिस्तानियों को सबसे पहले भारत की मिसाइलें ही याद आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: कश्मीर के दुश्मन...अमेरिका-ब्रिटेन का नाम लेकर इतना क्यों भड़क गए जयशंकर?
रिपोर्ट के मुताबिक आधी रात को पाकिस्तान के आसामन में ये सबकुछ हुआ। लेकिन इस वीडियो का सच सामने आया तो सभी भौचक्के रह गए। अब तो ऐसा लग रहा है कि भगवान भी पाकिस्तान के साथ मजाक कर रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के आसमान में ब्रह्मोस या अग्नि मिसाइल नहीं बल्कि उल्का पिंड दिखा था। पाकिस्तान के लोगों ने उल्का पिंड को अग्नि मिसाइल समझ लिया। अपनी नाटकीय चमक के लिए मशहूर उल्कापिंड शहर के कई हिस्सों में देखे गए, जो टूटे हुए तारों जैसा निशान छोड़ते हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर तेज़ गति से चलने वाली रंगीन वस्तु का वीडियो भी शेयर किया। यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई और कुछ पलों तक चली। एस्ट्रोनॉमर्स के अनुसार, उल्कापिंड आकाशीय पिंड हैं जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण उसके वायुमंडल में प्रवेश करते हैं। वे बताते हैं कि उल्काएं धरती पर पहुँचने से पहले पृथ्वी के वायुमंडल में जल जाती हैं। उन्हें शूटिंग स्टार के रूप में भी जाना जाता है। ये अंतरिक्ष चट्टानें वायुमंडलीय घर्षण के कारण गर्म होती हैं, जिससे एक चमकदार लकीर बनती है।
इसे भी पढ़ें: PM Modi का इंटरव्यू लेने वाले ने क्यों नहीं खाया 45 घंटे खाना, पूरी दुनिया हैरान!
विशेषज्ञ इन उल्कापिंडों को उल्कापिंड के रूप में वर्णित करते हैं, जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के कारण प्रकाश की लकीरें बनाते हैं। नासा बताता है कि उल्कापिंडों के देखे जाने के दौरान दिखाई देने वाला चमकीला निशान चट्टान के बजाय चट्टान के चारों ओर की अति गर्म हवा है। जब कई उल्काएं एक साथ दिखाई देती हैं, तो इस तमाशे को "उल्का बौछार" कहा जाता है। वैसे पाकिस्तान के लोगों को छोड़िए पाकिस्तान के सैनिक भी डरे हुए हैं। पाकिस्तान के हजारों सैनिक देश छोड़कर भाग रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2500 पाकिस्तानी सैनिकों ने नौकरी छोड़ दी है। ये सब खाड़ी देशों में जाकर बसना चाहते हैं। कई तो देश छोड़कर भाग चुके हैं। पाकिस्तानी सैनिकों को अपने ही देश पर भरोसा नहीं है।
❗️☄️🇵🇰 - A brilliant 'fireball' meteor illuminated the night sky above Karachi, Pakistan's largest city.
— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) March 17, 2025
Eyewitnesses reported a dazzling streak of light, described as bright green by some, cutting through the darkness around 2:43 AM local time, followed by a loud impact that… pic.twitter.com/s3DAZpc8Mm
अन्य न्यूज़