Ukraine ने दागे 140 से अधिक ड्रोन, मॉस्को सहित रूस के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया

Ukraine
प्रतिरूप फोटो
ANI

यूक्रेन द्वारा दागे गए 140 से अधिक ड्रोन ने रात भर में राजधानी मॉस्को सहित कई क्षेत्रों को निशाना बनाया जो रूस के खिलाफ देश के अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है। आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को के पास रामेंस्कोए शहर में ड्रोन ने दो बहु-मंजिला आवासीय इमारतों को निशाना बनाया।

मॉस्को । यूक्रेन द्वारा दागे गए 140 से अधिक ड्रोन ने रात भर में राजधानी मॉस्को सहित कई क्षेत्रों को निशाना बनाया जो रूस के खिलाफ देश के अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है। रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को के पास रामेंस्कोए शहर में ड्रोन ने दो बहु-मंजिला आवासीय इमारतों को निशाना बनाया जिससे उनमें आग लग गई। यह इस महीने रूस पर दूसरा बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला था। 

एक सितंबर को रूसी सेना ने कहा था कि उसने एक दर्जन से अधिक रूसी क्षेत्रों में यूक्रेन द्वारा दागे गए 158 ड्रोन को मार गिराया है, जिसे रूसी मीडिया ने युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला बताया था। रूस की जांच समिति ने एक आतंकवादी हमले के रूप में वर्णित इस हमले की आपराधिक जांच की घोषणा की थी। मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि सोमवार को मॉस्को में हुए ड्रोन हमले का मलबा शहर के बाहरी इलाके में एक निजी घर पर जा गिरा, लेकिन इसमे कोई हताहत नहीं हुआ, उन्होंने मॉस्को की ओर बढ़ रहे दर्जनों ड्रोन को देखा जिन्हें शहर के करीब आते ही सेना ने मार गिराया। 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने नौ रूसी क्षेत्रों में यूक्रेन द्वारा दागे गए कुल 144 ड्रोन को मार गिराया। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों, ग्लाइड बमों और अपने ड्रोन से हमला किया है, जिसमें 10,000 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है यूक्रेनी अधिकारियों ने शिकायत की है कि देश के पश्चिमी भागीदारों द्वारा दिए गए हथियार यूक्रेनी सेना की ज़रूरतों के हिसाब से कम हैं और सामान्य तौर पर वादा किए जाने के काफी समय बाद आते हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रक्षा कंपनियों से अपना उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़