खत्म हो जाएगा यूक्रेन....पुतिन के लिए अब जेलेंस्की को ट्रंप ने खूब सुना दिया

ट्रम्प का यह बयान जेलेंस्की की प्रेस वार्ता के बाद आया, जिसमे उन्होंने ट्रम्प को झूठा करार दिया था। जेलेस्की ने कहा कि दुर्भाग्य से ट्रंप राष्ट्रपति पुतिन के दुश्चचार के भंवर में फंस चुके हैं। वे पुतिन के कहने पर झूठ बोल रहे हैं। यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रम्प कई भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।अमेरिकी राष्ट्र डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला है। ट्रम्प ने कहा कि एक ऐसा युद्ध जी कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए भा। एक ऐसा युद्ध जिसे जीता नहीं जा सकता था, उसे कॉमेडियन जेलेंस्की ने शुरू किया। इस जंग में उन्होंने अमेरिका के 30.42 लाख करोड़ खर्च कर दिए। ट्रंप ने कहा कि यह वही युद्ध है जिसे जेलेंस्की अमेरिका और ट्रंप को मंदद के बिना कभी खत्म नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही ट्रम्प ने जेलेंस्की पर हमला बोलते हुए कहा कि वो बिना चुनाव के एक तानाशाह है। आज चुनाव हुए तो वे औंधे मुंह गिर जाएगे। ट्रंप साथ बात कर युद्ध समाप्त करने की कोशिशों में जुटा है। जो बाइडेन अपने कार्यकाल में नही कर पाए। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की को जल्दी कदम उठाना चाहिए, वरना यूक्रेन खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जन्मजात नागरिकता पर रोक वाले ट्रंप के आदेश पर ब्रेक, अमेरिकी कोर्ट ने क्या बड़ा फैसला दे दिया?
ट्रम्प का यह बयान जेलेंस्की की प्रेस वार्ता के बाद आया, जिसमे उन्होंने ट्रम्प को झूठा करार दिया था। जेलेस्की ने कहा कि दुर्भाग्य से ट्रंप राष्ट्रपति पुतिन के दुश्चचार के भंवर में फंस चुके हैं। वे पुतिन के कहने पर झूठ बोल रहे हैं। यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रम्प कई भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा कर रहे हैं। वे सच्ची जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हमें अब तक 5.32 लाख करोड़ के हथियार और 2.74 लाख करोड़ की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने एक बार फिर दोहाराया कि शांति वार्ता में शामिल हुए बिना किसी भी समझते को स्वीकार नहीं करेंगे। इस बीच जेलेंस्की ने सऊदी का प्रस्तावित दौरा भी रद्द कर दिया।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप से मिलना चाहता हूं, अमेरिकी राष्ट्रपति संग मुलाकात को लेकर आया पुतिन का बयान
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक सलाहकार ने दावा किया कि अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है और यूक्रेन पर किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले रूस को कूटनीतिक नेतृत्व सौंप दिया है। जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के शीर्ष राजनयिकों के बीच हुई बैठक के बाद यह दावा किया। पोडोल्यक की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बगैर ही अमेरिका और रूस के बीच वार्ता आयोजित की गई।
अन्य न्यूज़