Nigeria में सशस्त्र गिरोहों के हमले और हेलीकॉप्टर हादसे में एक अधिकारी, 36 जवानों की मौत

helicopter crash in Nigeria
प्रतिरूप फोटो
twitter

नाइजीरिया के नागरिकों ने ‘एपी’ को बताया कि नाइजर राज्य के बुशीशी जिले में सप्ताह की शुरुआत में हुए संघर्ष के बाद सशस्त्र गिरोहों ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया।

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर मध्य क्षेत्र में सशस्त्र गिरोहों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले और मौके पर भेजे गये एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक अधिकारी और कम से कम 36 सैनिक मारे गये हैं। नाइजीरिया की सेना ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी। नाइजीरिया के नागरिकों ने ‘एपी’ को बताया कि नाइजर राज्य के बुशीशी जिले में सप्ताह की शुरुआत में हुए संघर्ष के बाद सशस्त्र गिरोहों ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इसके बाद जानकारों ने देश के सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में बंदूकधारियों का अधिपत्य बढ़ने की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें: परिवर्तनों के माध्यम से ब्रिटेन का नेतृत्व करने के लिए मैं सही प्रधानमंत्री हूं : ऋषि सुनक

रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने संवाददाताओं को बताया कि नाइजर राज्य में सैनिक सोमवार को एक अभियान चला रहे थे तभी सशस्त्र गिरोहों ने धाबा बोल दिया। उन्होंने कहा कि घात लगाकर किये गये हमले और गोलीबारी में तीन अधिकारियों, 22 जवानों की मौत हो गयी, वहीं सात सैनिक घायल हो गये। बुबा ने कहा कि इसके बाद नाइजीरियाई वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर को हताहतों को निकालने के लिए भेजा गया लेकिन राज्य के एक अन्य हिस्से में यह दुर्घटना का शिकार हो गया और इसमें 14 और सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गयी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़