Nitish Kumar ने लंदन में विज्ञान संग्रहालय का किया दौरा , पटना में 'साइंस सिटी' बनाने की योजना

Nitish Kumar
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses

यात्रा के दौरान, कुमार ने लंदन संग्रहालय की तरह पटना में निर्माणाधीन ‘साइंस सिटी’ विकसित करने की अपनी योजना व्यक्त की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अगले हफ्ते बिहार लौट सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ब्रिटेन के लंदन स्थित विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राज्यसभा सदस्य सांसद संजय कुमार झा और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संग्रहालय का दौरा किया।

बयान के अनुसार, उन्होंने दुनिया भर की वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा संबंधी प्रगति को प्रदर्शित करने वाले संग्रह के बारे में जानकारी ली। यात्रा के दौरान, कुमार ने लंदन संग्रहालय की तरह पटना में निर्माणाधीन ‘साइंस सिटी’ विकसित करने की अपनी योजना व्यक्त की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अगले हफ्ते बिहार लौट सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़