नेपाल की विदेश मंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए अगले सप्ताह भारत जा सकती हैं

Hospital
creative common

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा रविवार या सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं। विदेश मंत्री की यात्रा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा स्वास्थ्य जांच के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा कर सकती हैं। स्थानीय मीडिया में बृहस्पतिवार को जारी खबरों में यह जानकारी दी गई।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर में बताया गया कि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा रविवार या सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं। विदेश मंत्री की यात्रा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टिप्पणी के लिए संपर्क किये जाने पर विदेश मंत्री के प्रेस सलाहकार एकराज पाठक ने पीटीआई- को बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से पुष्टि हेतु किये गए अनुरोध का भी कोई उत्तर नहीं मिला।

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री का हाइपरपैराथायरॉइडिज्म का ऑपरेशन हुआ था और वह इसी के संबंध में जांच के लिए नयी दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल जाएंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़