कैसी रही ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर संग बैठक, PM मोदी ने ट्वीट करके खुद बताया

Austrian Chancellor
@narendramodi
अभिनय आकाश । Jul 10 2024 5:08PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा को ऐतिहासिक और विशेष बताया। मुझे खुशी है कि मुझे प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया आने का मौका मिला।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि चांसलर कार्ल नेहमर के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई। ऑस्ट्रिया की यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि कई दशकों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अद्भुत देश का दौरा कर रहा है। यह वह समय भी है जब हम भारत-ऑस्ट्रिया मित्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा को ऐतिहासिक और विशेष बताया। मुझे खुशी है कि मुझे प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया आने का मौका मिला। 

इसे भी पढ़ें: भारत की राय मेरे लिए बहुत अहम, PM मोदी से मुलाकात के बाद ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने दिया बड़ा बयान

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों की मजबूत नींव हैं। मैंने ऑस्ट्रिया के चांसलर नेहमर के साथ यूक्रेन विवाद और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत विश्व में जारी विवादों पर चर्चा की। मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है। हम दोनों आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और इस बात पर सहमत हैं कि यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रियाई चांसलर संग प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक, गेस्टबुक पर साइन, कैसा रहा पीएम मोदी का वियना दौरा

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ऑस्ट्रिया की यात्रा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून का शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक विश्वास और साझा हित हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं। मोदी ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार करने पर सहमत हुए हैं ताकि उन्हें समसामयिक और प्रभावकारी बनाया जा सके। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़