China ने Russia के साथ संयुक्त नौसैनिक और वायुसैनिक अभ्यास का ऐलान किया

China
प्रतिरूप फोटो
ANI

इस महीने रूस के साथ संयुक्त नौसैनिक और वायुसैनिक अभ्यास करने का चीन के रक्षा मंत्रालय ने लान किया जो उनकी सेनाओं के बीच घनिष्ठता को रेखांकित करता है। इस बीच रूस यूक्रेन पर अपने आक्रमण पर जोर दे रहा है। मंत्रालय ने कहा कि ‘नॉर्दर्न यूनाइटेड-2024’ अभ्यास जापान सागर और सुदूर उत्तर में स्थित ओखोटस्क सागर में होगा।

बीजिंग । चीन के रक्षा मंत्रालय ने इस महीने रूस के साथ संयुक्त नौसैनिक और वायुसैनिक अभ्यास करने का ऐलान किया जो उनकी सेनाओं के बीच घनिष्ठता को रेखांकित करता है। इस बीच रूस यूक्रेन पर अपने आक्रमण पर जोर दे रहा है। मंत्रालय ने कहा कि ‘नॉर्दर्न यूनाइटेड-2024’ अभ्यास जापान सागर और सुदूर उत्तर में स्थित ओखोटस्क सागर में होगा, लेकिन कोई विवरण नहीं दिया गया है। इसमें कहा गया है कि नौसैनिक और हवाई अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग में सुधार करना और सुरक्षा खतरों से संयुक्त रूप से निपटने की उनकी क्षमता को मजबूत करना है। 

मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों नौसेनाएं पांचवीं बार प्रशांत महासागर में एक साथ उतरेंगी और रूस के ‘ग्रेट ओशन-24’ अभ्यास में एक साथ भाग लेंगी। लेकिन इसका कोई विवरण नहीं दिया गया। चीन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के पूर्ण हमले की आलोचना करने से इनकार कर दिया था। अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुके युद्ध के मद्देनजर चीन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उकसाने के लिए अमेरिका और नाटो को दोषी ठहराया है। चीन ने रूस को प्रत्यक्ष रूप से कोई हथियार नहीं मुहैया कराया है, लेकिन रूसी तेल और गैस का सबसे बड़ा खरीदार होने के नाते यह मॉस्को के लिए आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से काफी अहम देश बन गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़