लंदन में रखी गई Citadel: Honey Bunny और Citadel: Diana की स्पेशल स्क्रीनिंग, Priyanka Chopra ने की अटेंड

Priyanka Chopra
Instagram
एकता । Sep 26 2024 5:14PM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस दौरान की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में, चोपड़ा के साथ सिटाडेल: हनी बनी की लीड अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और सिटाडेल: डायना की लीड अभिनेत्री मटिल्डा डी एंजेलिस पोज देती नजर आ रही हैं।

लंदन में सिटाडेल: हनी बनी और सिटाडेल: डायना की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी, जिसमें सिटाडेल यूनिवर्स को लीड करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस दौरान की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में, चोपड़ा के साथ सिटाडेल: हनी बनी की लीड अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और सिटाडेल: डायना की लीड अभिनेत्री मटिल्डा डी एंजेलिस पोज देती नजर आ रही हैं। बता दें, सामंथा सिटाडेल के भारतीय रूपांतरण और मटिल्डा सीरीज के इटली रूपांतरण में मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं।

सिटाडेल यूनिवर्स की अभिनेत्रियों के लुक की बात करें तो प्रियंका ने लाल रंग की बड़ी ही सेक्सी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। वहीं सामंथा ने नेवी ब्लू रंग के ऑउटफिट में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मटिल्डा ने हाई-लेंथ बूट्स के साथ चमकदार गोल्डन आउटफिट चुना था।

इसे भी पढ़ें: जब Thor की एंट्री पर भारतीय फैंस ने सिनेमा में लगाए थे जयकारे, नजारा देखकर हैरान रह गए थे Chris Hemsworth

सिटाडेल: हनी बनी का प्रीमियर 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होने वाला है। इसमें सामंथा के साथ अभिनेता वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा के के मेनन, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने इस सीरीज का निर्देशन किया है। इटालियन स्पिन-ऑफ 'सिटाडेल: डायना' 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़