World Vegetarian Day: भूलकर भी न खाएं इन 5 सब्जियों को कच्चा, हो सकते हैं कई गंभीर नुकसान

World Vegetarian Day
Unsplash

आज के दिन वर्ल्ड वेजिटेरिन डे मनाया जाता है। इस दिन को शाकाहार के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय फायदों पर विश्व ध्यान आकर्षित करता है। ऐसे में कुछ लोगों को कच्ची सब्जियां खाना काफी पसंद होता है। क्या कच्चा खाना सही है? नहीं, लेकिन कुछ सब्जियों को कच्चा खाने से बचना चाहिए। जानें कौन-सी हैं ये सब्जियां।

वैस तो सब्जियां खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, आप सब्जियों को किस तरह से खाना पसंद करते हैं ये जानना सबसे ज्यादा जरुरी है। आज यानी 1 अक्टूबर को वर्ल्ड वेजिटेरिन डे मनाया जाता है। इस दिन को शाकाहार के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय फायदों पर विश्व ध्यान आकर्षित करता है और वेजिटेरियन जीवनशैली की नीति पर फोकस करता है। ऐसे में आपको किन सब्जियों को कच्चा खाने बचना जरुरी है।

इन सब्जियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए 

पत्ता गोभी कच्ची न खाएं

बहुत से लोगों को नहीं पता है पत्ता गोभी कच्चा ठीक नहीं होता है। आमतौर पर पत्तागोभी का सलाद, बर्गर और सैंडविच में कच्चा लगाते हैं। लेकिन ये उन सब्जियों में से एक है जिन्हें कच्चा नहीं खाना चाहिए। आपको बता दें कि कच्चा पत्तागोभी में ई.कोली या साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। इस सब्जी को लेकर लोगों में जागरुकता काफी बढ़ गई है, लेकिन बहुत लोग इसे अभी भी कच्चा ही खाते हैं।

अरबी के पत्ते

इन दिनों बाजार में अरबी के पत्ते काफी बिक रहे हैं। अरबी के पत्ते से कई पारंपरिक डिशेज तैयार की जा सकती हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि इन पत्तों में ऑक्सालेट हो सकता है, जो पौधे में पाया जाता है वो कार्बनिक एसिड है। अगर इन पत्तों को कच्चा खाया तो किडनी की पथरी का कारण बन जाता है। लेकिन जब आप इन पत्तों को पकाते हैं तो ऑक्सलेट का स्तर कम हो जाता है। 

पालक 

वैसे तो पालक खाने से आयरन की कमी दूर होती है। लेकिन इसे आप कच्चा न खाएं। पालक में भी ई. कोली बैक्टीरिया हो सकता है जो पेट में दर्द और अन्य पाचन समस्याओं का कारण होता है। जो लोग इसे सलाद के तौर पर खाते हैं उनको यह नुकसान करता है।

ब्रोकोली

ब्रोकोली को कच्चा नहीं खाना चाहिए वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ब्रोकोली को हल्का भाप में पकाने या भूनने से इसके पोषण की बना रहता है। इसके अलावा, ब्रोकोली के सेवन से गैस और सूजन जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।

शिमला मिर्च

कच्ची शिमला मिर्च भी सलाद में काफी अच्छी लगती है। हालांकि, इसके बीजों में केमिकल अवशेष या टेपवर्म अंडे हो सकते हैं। इसे पकाने से अवशेषों को खतरा कम हो जाता है। इसे खाना भी सुरक्षित रहती है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़