सेहत के लिए लाभदायक और पोषक तत्वों से भरपूर होता है बेसन

know-the-health-benefits-of-besan-in-hindi
मिताली जैन । May 3 2019 3:05PM

अगर आप अपनी बढ़ती तोंद से परेशान है तो बेसन का सेवन आपके लिए लाभदायक होता है। दरअसल, बेसन में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इन प्रोटीन के कारण व्यक्ति का पेट देर तक भरा रहता है, जिससे व्यक्ति ओवरईटिंग से बचता है। साथ ही इसे पचाने में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जिससे तेजी से वजन कम होना शुरू हो जाता है।

बेसन का इस्तेमाल किचन में कई रूपों में किया जाता है। कभी कढ़ी बनाने में तो कभी पकौड़े को बेसन की मदद से बनाया जाता है। वैसे इसे कई बार सौंदर्य समस्याओं को सुलझाने में किया जाता है। चने की दाल को पीसकर बेसन को तैयार किया जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं बेसन से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ लाभों के बारे में−

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने में सहायक होता है देसी घी, जानिए कैसे

मिलते हैं पोषक तत्व

बेसन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपको पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, जिंक, कॉपर आदि मिलते हैं। इसमें कार्बोहाइडेट व प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

घटाए वजन

अगर आप अपनी बढ़ती तोंद से परेशान है तो बेसन का सेवन आपके लिए लाभदायक होता है। दरअसल, बेसन में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इन प्रोटीन के कारण व्यक्ति का पेट देर तक भरा रहता है, जिससे व्यक्ति ओवरईटिंग से बचता है। साथ ही इसे पचाने में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जिससे तेजी से वजन कम होना शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: खाने में नमक कम करना इतना मुश्किल भी नहीं, जानिए कुछ टिप्स

कम करे कोलेस्ट्रोल 

अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ता है तो व्यक्ति के हद्य को सबसे पहले खतरा होता है। लेकिन अगर आप बेसन का सेवन करते हैं तो बैड कोलेस्ट्रोल को आसानी से कम किया जा सकता है। दरअसल, बेसन फाइबर और पालीअनसैचुरेटेड एसिड्स से भरपूर होता है। ये शरीर में नुकसान पहुँचाने वाले कोलेस्टरॉल का स्तर कम कर देता है। जिससे हृदय रोग होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। 

दूर करे एनीमिया

वर्तमान समय में, अधिकतर लोग एनीमिक हैं, इनमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। लेकिन अगर बेसन का सेवन किया जाए तो इससे एनीमिया को भी दूर किया जा सकता है। बेसन में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया को दूर करने में सहायक है।

मजबूत करे हडि्डयां

बेसन में अन्य कई पोषक तत्वों के साथ−साथ कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हडि्डयों को मजबूती प्रदान करने के लिए एक आवश्यक तत्व है। इसलिए अगर आप बेसन का सेवन करते हैं तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है और आपकी हडि्डयां मजबूत होती हैं।

इसे भी पढ़ें: आंखों से लेकर पेट तक का ख्याल रखता है टमाटर, जानिए कैसे

नियंत्रित करे रक्तचाप

आपको शायद पता न हो लेकिन बेसन उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है। चूंकि बेसन में सोडियम की बहुत कम मात्रा पाई जाती है। इस तरह बेसन रक्तचाप को बढ़ने नहीं देता। साथ ही यह रक्त से अतिरिक्त वसा को निकालने का भी कार्य करता है।


मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र

अगर व्यक्ति के शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है तो वह कई तरह की बीमारियों से स्वतः ही बच जाता है। बेसन शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करता है। बेसन शरीर को बैक्टीरियल, वाइरल या फंगल इन्फेक्शन से लड़ने के लिए शक्ति देता है। इतना ही नहीं बेसन के प्रयोग से एलर्जी से छुटकारा मिलता है।

मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़