Surya Grahan 2024: आज लग रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं लगेगा सूतक काल

Surya Grahan
Creative Commons licenses/Flickr

आज यानी की 02 अक्तूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि सूर्य ग्रहण 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है। जोकि आश्विन माह की अमावस्या तिथि को पड़ती है।

आज यानी की 02 अक्तूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि सूर्य ग्रहण 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है। जोकि आश्विन माह की अमावस्या तिथि को पड़ती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण लगता है। वहीं पूर्णिमा तिथि को चंद्र ग्रहण लगता है।

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं होता है। सूतक काल में खाना बनाना, खाना और पूजा-पाठ आदि नहीं किया जाता है। सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल और ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 02 अक्तूबर की रात 09:13 मिनट पर लग रहा है। वहीं 03 अक्तूबर गुरुवार को सुबह 03:17 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण कुल 06 घंटे 04 मिनट तक रहने वाला है। 

इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण

बता दें कि यह सूर्य ग्रहण अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, न्यूजीलैंड, चिली, मैक्सिको, उरुग्वे, फिजी, इक्वेडोर, अंटार्कटिका, टोंगा, अमेरिका, परागुआ आदि जगहों पर दिखाई देगा। वहीं भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, जिस कारण से यहां पर ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद करें ये काम

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर के साथ मंदिर की गंगाजल से साफ-सफाई करते हैं।

फिर घर के सभी सदस्य स्नान कर साफ कपड़े पहनते हैं और पुराने कपड़ों की सफाई करते हैं।

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद घर के मंदिर में बैठे सभी देवी-देवताओं को गंगाजल से स्नान करवाकर उनके वस्त्र बदलते हैं। पूजन कर भोग लगाया जाता है और आरती की जाती है। वहीं मंदिर में पूजा के दौरान घंटी व शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़