IND vs SL: रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा Six जड़ने वाले भारतीय कप्तान बने

 Rohit Sharma
प्रतिरूप फोटो
ANI
Kusum । Aug 4 2024 8:23PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने 4 छक्के जड़े हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने 4 छक्के जड़े हैं। 

वहीं रोहित शर्मा ने इस मैच में 29 गेंदों में अपना अर्धशतक छक्के के साथ ही पूरा किया। साथ ही ये हाफ सेंचुरी उनकी इस सीरीज की उनकी बैक टू बैक आई है। हिटमैन ने इस मैच में 44 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौकों के मदद से 64 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा ने इस मैच में शुभमन गिल के साथ 97 रन की अहम साझेदारी की। हालांकि, वो बाद में जेफ्री वांडर्से की गेंद पर कैच आउट हो गए। रोहित ने अपनी इस पारी में 4 छक्के लगाए और वो अब वनडे फॉर्मेट में भारत की तरफ से किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। 

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 4 छक्के लगाए और वो अब किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने इस मैच से पहले 43 छक्के लगाए थे, लेकिन इन 4 छक्कों के दम पर इस टीम के खिलाफ अब तक उन्होंने कुल 47 सिक्स जड़ दिए हैं। जबकि पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 छक्के जड़े थे, जिस कारण रोहित ने इस मामले में धोनी को पछाड़ दिया है। 

रोहित ने अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा

इसके अलावा रोहित ने 4 छक्के जड़ कर धोनी के साथ अजहरुद्दीन का भी एक रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। बता दें कि, रोहित बतौर भारतीय कप्तान विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने अजहर को पछाड़ा है। फिलहाल, रोहित से पहले अभी सौरव गांगुली (82), एमएस धोनी (61) हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़