UP Police Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए ये सवाल, गीदड़ का स्त्रीलिंग क्या होगा?

UP Police Exam
ANI

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में कई ऐसे सवाल पूछे गए जिनका सही उत्तर शायद ही आपको पता हो। सार, रुप, आय, विवाद में कौन सा शब्द स्त्रीलिंग... गीदड़ का स्त्रीलिंग क्या है? यह सभी सवाल पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे रीजनिंग के सवालों ने अभ्यार्थियों को उलझा दिया। आइए जानते हैं परीक्षा में पूछे गए सवाल।

हाल ही यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में कई सवाल पूछे गए हैं, जिनका जवाब शायद ही आप जानते होंगे। रंगत और मेहनत में पुल्लिंग कौन? इसका सही उत्तर मेहनत है। गीदड़ का स्त्रीलिंग क्या है? नीचे दिए गए विकल्पों में गीदड़िया, गीदड़िन, गीदड़, गीदड़ी में से गीदड़ी सही है। सार, रुप, आय, विवाद में कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? इसका सही जवाब है आय। गौरतलब है कि 3 दिन चली पुलिस भर्ती परीक्षा में रीजनिंग के इस तरह के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाकर रख दिया। बता दें कि, शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से तीन दिन तक चली थी। अभी 30 और 31 अगस्त होने वाली है।

सामान्य अध्ययन में यूपी स्पेशल के भी सवाल कम आए

इस बार सामान्य अध्ययन में यूपी स्पेशल के प्रश्न नहीं आए। पिछली बार 8-10 प्रश्न आए थे। हालांकि, इस बार केवल दो ही सवाल आए। 

परीक्षा में इस तरह के सवाल पूछे गए। वेदों में मान अधिकार किस अवधारणा में दर्शाया है, भारत में मोबाइल फोन पर जीएसटी क्या है जैसे प्रश्न पूछे गए। इस बार परीक्षा का लेवल उच्च रहा है। पुस्तकों, फुल फार्म, साइबर सेल से भी प्रश्न पूछे गए। एप्टीट्यूड के सवाल काफी कम आए।

रीजनिंग के सवाल

रीजनिंग के सवालों में पूछा गया कि अनीश की ओर इशारा करते हुए एक महिला ने कहा कि उसकी मां मेरी मां की इकलौती बेटी है, वह महिला अनीश से किस प्रकार संबंधि है। वहीं, पूछा गया एक क्लास में सांबू ऊपर से 10वें और नीचे से 36वें स्थान पर है तो कक्षा में कितने छात्र हैं।

हिंदी के सवाल

श्याम को पुस्तक पढ़नी है, यह किस वाच्य में है। यामा के रचयिता कौन हैं। मौखिर, मयंक, विकार, मुखर में मौन किसका विलोम है जैसे सवाल पूछे गए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़