Sharad Kelkar Birthday: आवाज के दम पर बॉलीवुड के 'बाहुबली' बने शरद केलकर, आज मना रहे 48वां जन्मदिन

Sharad Kelkar Birthday
Instagram

आज यानी की 07 अक्तूबर को शरद केलकर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। शरद केलकर की न सिर्फ अदाकारी बल्कि उनकी आवाज के भी लाखों-करोड़ों फैन हैं। इसीलिए वह अपनी एक्टिंग के अलावा वॉयस ओवर के लिए भी चर्चा में रहते हैं।

सिनेमा की दुनिया में शरद केलकर ऐसा नाम हैं, जो छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। आज यानी की 07 अक्तूबर को शरद केलकर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। शरद केलकर की न सिर्फ अदाकारी बल्कि उनकी आवाज के भी लाखों-करोड़ों फैन हैं। इसीलिए वह अपनी एक्टिंग के अलावा वॉयस ओवर के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हिंदी, मराठी और टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेता शरद केलकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 07 अक्तूबर 1976 को शरद केलकर का जन्म हुआ था। उन्होंने न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई हैं। शरद का पूरा बचपन मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बीता है। वह शुरूआत से पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छे थे। इसलिए उन्होंने मार्केटिंग में एमबीए किया था। लेकिन इसी दौरान उनका रुझान अभिनय की तरफ हुआ। ऐसे में वह अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए।

दूरदर्शन के सीरियल से किया डेब्यू

बता दें कि अभिनेता ने दूरदर्शन के सीरियल 'आक्रोश' से अपने एक्टिंग की शुरूआत की थी। जिसके बाद उन्होंने कई सारे शो में काम किया। शरद ने सीआईडी, उतरन और रात होने को है जैसे शो में काम किया। इसके अलावा अभिनेता ने रॉक-एन-रोल, सारेगामापा चैलेंज, पति-पत्नी और वो जैसे शो को होस्ट किया। 

बॉलीवुड में भी बनाई पहचान

छोटे पर्दे पर अपना दमखम दिखाने के बाद शरद ने बड़े पर्दे का रुख किया। उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म हलचल से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद अभिनेता ने मोहनजोदारो, रॉकी हैंडसम, सरदार गब्बर सिंह, अ पेइंग घोस्ट, गेस्ट इन लंदन, राक्षस, भूमि और बादशाहो आदि फिल्मों में भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने बाहुबली फिल्म के दोनों पार्ट्स के हिंदी वर्जन में प्रभास को अपनी आवाज दी है। साथ ही फिल्म आदिपुरुष में भी शरद केलकर ने अभिनेता प्रभास को आवाज दी है। शरद केलकर ने अक्षय कुमार के अलावा अन्य कई बड़े बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है।

आवाज में है जादू

शरद केलकर की आवाज में जादू है और उनकी आवाज सुनकर फैंस मदहोश हो जाते हैं। अभिनेता मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दोनों सीजन में शरद केलकर नजर आए थे। अभिनेता के फैंस उनको प्यार से बाहुबली बुलाते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़