Birth Anniversary पर रिया चक्रवर्ती को आई Sushant Singh Rajput की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनकी याद में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें अभिनेता की कुछ अनदेखी वीडियोज हैं। श्वेता के अलावा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी अपने पूर्व प्रेमी को याद किया। सुशांत को याद करते हुए अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की।
आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 38वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इसलिए सुबह से उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। परिवार वाले और फैंस उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को उनके जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनकी याद में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें अभिनेता की कुछ अनदेखी वीडियोज हैं।
इसे भी पढ़ें: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए बनाया गया था Rashmika Mandanna का डीपफेक वीडियो, Delhi Police ने 23 साल के लड़के को किया गिरफ्तार
वीडियो के साथ श्वेता ने अपने भाई के नाम एक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मेरे सोना सा भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम्हें हमेशा प्यार करती हूँ, अनंत से शक्ति अनंत तक। आशा है कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें अच्छा करने और अच्छा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है जिन्हें आपने भगवान जैसा और उदार बनने के लिए प्रेरित किया है। हर कोई यह समझे कि ईश्वर की ओर ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है और आपको गर्व महसूस हो। 3...2....1 जन्मदिन मुबारक हो हमारे मार्गदर्शक सितारे, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाएं।'
इसे भी पढ़ें: किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, Annapoorani विवाद पर Nayanthara ने जारी की माफी
श्वेता सिंह कीर्ति के अलावा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी अपने पूर्व प्रेमी को याद किया। सुशांत को याद करते हुए अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की और इसके साथ एक दिल वाला इमोजी लगाया। बता दें, सुशांत 2020 में मुंबई के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था, जबकि सीबीआई इस मामले की जाँच कर रही हैं।
अन्य न्यूज़