सास-ससुर के साथ नाइट डेट पर गयी दिव्यांका त्रिपाठी, दोनों के साथ में शेयर की फोटो

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी टीवी की बेहतरी जोड़ी में से एक है। दोनों को साथ में फैंस देखना पसंद करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 में विवेक दहिया से शादी की थी।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी टीवी की बेहतरी जोड़ी में से एक है। दोनों को साथ में फैंस देखना पसंद करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 में विवेक दहिया से शादी की थी। दोनों की शादी को बड़ी मीडिया कवरेज मिली थी। लॉकडाउन के दौरान मुंबई में दोनों साथ ही थे। विवेक दहिया के साथ दिव्यांका ने काफी फोटो शेयर किए हैं।
इसे भी पढ़ें: विवादों के बीच रिलीज हुआ' लक्ष्मी बम' के पहले सॉन्ग 'बुर्ज खलीफा' का टीजर, देखें वीडियो
अब जब दुनिया में धीरे-धीरे करके सब कुछ खुलने लगा है तो दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी अब बाहर आने जाने लगे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक तस्वीर अपने ससुराल वालों के साथ शेयर की है जिसमें आप दिव्यांका की सास और ससुर को देख सकते हैं। ये तस्वीर एक होटल में खाना खाते वक्त सेल्फी मोड में खींची गयी है। तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- हमारी पहली डेट नाइट। पिज्जा और न खत्म होने वाली बातचीत, इसका छोटा सा हिस्सा थीं।
यहां देखें तस्वीर-
आपको बता दे कि दिव्यंका त्रिपाठी दहिया एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी टेलीविजन में काम करती हैं। उन्हें ज़ी टीवी के सुपरहिट शो बनू मैं तेरी दुल्हन मे दोहरी भूमिकाएँ निभाने के लिए और स्टार प्लस के ये है मोहब्बतें में डॉ. इशिता भल्ला के किरदार के लिए जाना जाता है। 2017 में, उन्होंने डांस रियलिटी शो नच बलिए जीता।
अन्य न्यूज़