Actor Govinda को लगी गोली, अपनी ही बंदूक से हुए घायल, घर के पास अस्पताल में करवाया गया भर्ती

govinda
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Oct 1 2024 10:20AM

पुलिस की माने तो घटना स्तर पर गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल से गोविंदा की बंदूक भी बरामद की है और उसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है।

बॉलीवुड से इस समय बड़ी खबर आ रही है। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को गोली लगी है और वह घायल हो गए हैं। उनके पैर में गोली लगी है जिससे वो जख्मी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह पौने पांच बजे हुई है। गोविंद अपने घर से बाहर निकल रहे थे उसी समय यह हादसा हो गया। उनके गन से मिस फायर हो गई और गोली उनके पैर में लगी। गोविंदा को कृति केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल गोविंदा के घर के नजदीक ही बताया जा रहा है।

पुलिस की माने तो घटना स्तर पर गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल से गोविंदा की बंदूक भी बरामद की है और उसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बाहर उनकी हालत काफी खराब हो गई है। पुलिस मामले की जांच में भी जुटी हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़