West Bengal: 'कालियागंज की घटना के लिए ममता जिम्मेदार', भाजपा का आरोप- पुलिस ने उसके कार्यकर्ता को मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2023

पश्चिम बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी की सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावार है। इन सब के बीच भाजपा ने एक और बड़ा आरोप लगाया है। बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि कालीगंज में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के बाद से ही बंगाल के उत्तरी भाग में भाजपा के वोट बैंक (जो SC समुदाय से आता है) पर ममता बनर्जी के आदेश से पुलिस ने अत्याचार शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस कल रात वहां लोगों को गिरफ्तार करने गई थी और इस दौरान उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली भी मार दी। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में हम प्रदर्शन करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: Kaliyaganj घटना पर बोलीं ममता बनर्जी, यह अस्वीकार्य, दंगे में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस


पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का आरोप लगाया कि पुलिस ने आज सुबह 2.30 बजे भाजपा पंचायत समिति के सदस्य बिष्णु बर्मन के घर पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने कालियागंज में मृत्युंजय बर्मन नाम के एक राजबंशी युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा नेता देबाश्री चौधरी ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में एक दलित लड़की के कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हमारे एक सदस्य को पुलिस ने गोली मार दी। उन्होंने दावा कि किया कि रामनवमी हिंसा के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में पंचायत चुनावों से पहले नये जनसंपर्क कार्यक्रम की घोषणा की


भाजपा नेता ने कहा कि अब तक 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। हम सीएम ममता बनर्जी से कहना चाहेंगे कि उनकी विफलताओं के कारण कालियागंज की घटना हुई और अब उन्हें इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाने और निजी संपत्ति पर हमले करने के लिए बाहरी लोगों को राज्य में लाया गया था। बनर्जी ने आरोप लगाया कि एक नाबालिग लड़की की मौत के बाद कालियागंज में तोड़-फोड़ की घटनाओं के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है और उन्होंने राज्य पुलिस को आगजनी में शामिल लोगों की संपत्तियों को कुर्क करने को लेकर काम करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...