आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या ने लोकसभा से इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में विधान परिषद के लिए इन दोनों को चुना गया है। लोकसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा के दो सांसदों ने सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आदित्यनाथ जहां गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद थे वहीं मौर्या फूलपुर (इलाहाबाद) संसदीय सीट से चुने गये थे।

मार्च में राज्य में भाजपा की भारी जीत के बाद आदित्यनाथ और मौर्या क्रमश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बने थे। पिछले सप्ताह वे राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गये थे। इनका इस्तीफा अधिसूचित हो जाने पर चुनाव आयोग दोनों लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराये जाने की घोषणा करेगा।

 

हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे। गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए उन्होंने मार्च में केन्द्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।

 

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...