भाजपा विधायक पाल को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया। अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन द्वारा पाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन की बैठक शुरू होते ही कहा, 'बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि इस सदन के सम्मानित सदस्य मथुरा प्रसाद पाल का 22 जुलाई को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। उनके निधन से हम सबको गहरा दुख हुआ है।'

खन्ना ने बताया कि पाल प्रारंभिक जीवन में सेना में भर्ती हुए। वीआरएस लेने के बाद राजनीति से जुड़े और पहली बार 1991 में जनता दल के टिकट पर विधायक बने। दूसरी बार ​1996 में और तीसरी बार 2017 में सिकंदरा (कानपुर देहात) से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कहा कि पाल काफी समय से बीमार थे। बीमारी की हालत में ही वह राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने आये थे। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

 

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...