गर्मी का सितम नहीं हो रहा कम, उत्तर भारत में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By रितिका कमठान | May 24, 2024

पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। कई शहरों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं भारत में कई जगहों पर लगातार लू का खतरा बना हुआ है। लू का सितम लगातार सातवें दिन भी देखने को मिला है। वही राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष का यह सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में 45 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है।

 

राजस्थान, हरियाणा में तामपान 47 डिग्री से अधिक हो गया है। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज हुआ। राजस्थान के पिलानी में भी तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक भीषण हीटवेव रहने वाली है।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो राजस्थान में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट घोषित हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री से 47 डिग्री के बीच रहने वाला है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा के तापमान में कमी आ रही है। तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के लिए आगामी पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...