श्रीलंका की अदालत ने 56 भारतीय मछुआरों की रिहाई का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2022

कोलंबो|  श्रीलंका की एक अदालत ने मंगलवार को उन 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिय जिन्हें द्वीपीय देश के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

उत्तरी जाफना प्रायद्वीप की एक अदालत ने दिसंबर में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, यह जानकर प्रसन्नता हुई कि एक अदालत ने 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है।

वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उच्चायुक्त गोपाल बागले और उनकी टीम के काम की सराहना करता हूं।’’

श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ ही भारतीय राजनयिक सूत्रों ने भी रिहाई की पुष्टि की और कहा कि मंगलवार के इस आदेश के बाद श्रीलंका में कोई भारतीय मछुआरा हिरासत में नहीं है।

मछुआरों की रिहाई का अदालत का आदेश ऐसे समय आया है जब भारतीय अधिकारियों ने श्रीलंका से आर्थिक सहायता वार्ता की पृष्ठभूमि में उन्हें मानवीय आधार पर रिहा करने का आग्रह किया था।

भारत ने इसी महीने श्रीलंका को अपने सबसे खराब विदेशी मुद्रा संकट से निपटने में मदद के लिए आर्थिक राहत पैकेज देने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...