Congress-SP के तनातनी पर बोले शिवपाल, कांग्रेस बिना समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में भाजपा को नहीं हटा सकती

By अंकित सिंह | Oct 20, 2023

मध्य प्रदेश में गठबंधन नहीं बन पाने के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तनातनी की स्थिति है। दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप किया जा रहे हैं। इन सबके पीछे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस बिना समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में भाजपा को किसी भी कीमत पर नहीं हरा सकती। शिवपाल ने कहा कि यदि वे (कांग्रेस) भारत गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं और भाजपा को हराना चाहते हैं, तो उन्हें सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना चाहिए। तभी भाजपा को हटाया जा सकता है। 

 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: Madhya Pradesh में BJP का गेम प्लान तैयार, Kamal Nath के समक्ष गढ़ बचाने की चुनौती


शिवपाल ने कांग्रेस पर कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश में किए गए वादे पर कायम रहना चाहिए था, तभी इंडिया गठबंधन मजबूत होगा और बीजेपी हारेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन छोटे नेताओं(अजय राय) पर रोक लगानी चाहिए। अगर INDIA गठबंधन को मजबूत करना है और भाजपा को हटाना है तो सभी विपक्ष के लोगों को इकट्ठा करके गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जो वादा किया था, उसपर अडिग रहना चाहिए था... कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, इन्हें सबको मिलाकर चलना पड़ेगा... कांग्रेस बिना समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में भाजपा को नहीं हटा सकती है।

 

इसे भी पढ़ें: I.N.D.I.A. में रार, MP को लेकर भड़के अखिलेश ने कहा, अगर कांग्रेस का यही व्यवहार रहा तो उन पर कौन करेगा भरोसा


इस बीच, कांग्रेस पर लगे विश्वासघात के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर एमपी कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा, "अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश।" उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि मौहाल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन करके बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम अपनी उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सपा पर "प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से" भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया दिया। अजय राय ने कहा कि अखिलेश यादव जी, जनता देख रही है कि बीजेपी के साथ कौन है। घोसी उपचुनाव में हमने उन्हें (सपा को) समर्थन दिया और वे जीत गये। वहीं, उत्तराखंड में बागेश्वर उपचुनाव हुए। उन्होंने वहां अपना उम्मीदवार खड़ा किया और बीजेपी जीत गई और कांग्रेस हार गई।

प्रमुख खबरें

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी

वीरेन्द्र सचदेवा बोले, राहुल गांधी के ब्यान से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस

Animal Fat in Tirupati Laddu: तिरुपति प्रसाद में जानवर की चर्बी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने किया कंफर्म