शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखी यह बात, इमोशनल हुए फैंस

By प्रिया मिश्रा | Oct 29, 2021

एक्टर सिद्धार्थ शुल्का ने 2 सितंबर को दुनिया को अलविदा कहा था। इस घटना ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। सिद्धार्थ की मौत से सबसे बड़ा झटका उनकी माँ रीता शुक्ल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड और सिंगर शहनाज़ गिल को लगा था। सिद्धार्थ शुल्का की मौत से शहनाज़ सदमे में चली गई थीं। इस घटना के बाद से शहनाज़ सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थीं। अब शहनाज़ के घरवाले और उनके दोस्त उन्हें इस सदमे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत के करीब दो महीने बाद शहनाज ने इंस्टाग्राम पर वापसी की है। शहनाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है  जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी है। शहनाज़ ने अपने नए गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सिद्धार्थ शुक्ल को टैग भी किया है। इस पोस्टर में उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: परिवार को बिना बताए करने जा रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इटली में शादी?

पोस्टर शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा है, "तू मेरा है और तू यहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला को मेरी दिल से श्रद्धांजलि।  @realsidharthshukla #Sidharthshukla।" इसके साथ ही शहनाज ने सॉन्ग की रिलीज डेट की जानकारी भी साझा की है। सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने जा रही हैं जो 29 अक्टूबर को 12 बजे रिलीज होगा।


शहनाज़ का यह पोस्ट देखकर सिडनाज़ के फैंस भावुक हो रहे हैं। एक यूजर ने शहनाज़ की पोस्ट पर कमेंट किया, "वेलकम बैक, मजबूत बनो। हम सभी को आप पर गर्व है। सिड जहां भी उसे अपनी शहनाज पर नाज होगा। आपने हमें बहुत प्रेरित किया है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वो शहनाज़ का है और शहनाज़ का ही रहेगा।"

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड की ये फ़िल्में कॉपी करके बॉलीवुड ने कर दी बड़ी गलती! बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं

आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज़ की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। बिग बॉस के घर में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद यह जोड़ी बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 जैसे रियलिटी शो में एक साथ गेस्ट के रूप में दिखाई दी और दोनों ने साथ में कुछ म्यूजिक वीडियो भी किए। बता दें कि 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद शहनाज़ गहरे सदमे में चली गई थीं और उन्होंने एक महीने तक घर से बाहर कदम नहीं रखा था। सिद्धार्थ के निधन के बाद हाल ही में शहनाज़ को उनको अपनी फिल्म हौसला रख का प्रमोशन करते हुए देखा गया।

 

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...