Salman Rushdie Birthday: भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक हैं सलमान रुश्दी, आज मना रहे 77वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 19, 2024

आज यानी की 19 जून को फेमस लेखक सलमान रुश्दी अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। रुश्दी अपनी किताबों के अलावा महिलाओं के साथ प्रेम संबंध हमेशा चर्चित रहे। सलमान रुश्दी के व्यक्तित्व में महिलाएं सम्मोहन महसूस करती हैं। वह 'सर' की उपाधि की सम्मानित हैं। हालांकि उनका विवादों से भी पुराना नाता रहा है। कॉपी राइटर से लेकर लेखर तक का उनका सफर विवादों से भरा रहा है। वह अपने जीवन में कई उपन्यास लिख चुके हैं। लेकिन रुश्दी के एक उपन्यास ने बवाल खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं इस फेमस लेखक के भारत आने पर भी बैन लगा हुआ है। तो आइए जानते हैं इनके जन्मदिन के मौके पर फेमस राइटर सलमान रुश्दी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


जन्म और शिक्षा

भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी का जन्म 19 जून 1947 को हुआ था। इनके पिता का नाम अनीस अहमद रुश्‍दी और मां का नेगीन भट्ट था। सलमान रुश्दी अपनी शिक्षा के लिए इंग्लैंड के रगबी स्कूल गए और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। पढ़ाई पूरी होने के बाद और साहित्यकार बनने से पहले रुश्दी ने दो ऐड एजेंसियों में कॉपी राइटर का काम किया था। 


विवादों से रहा पुराना नाता

सलमान रुश्दी की की लिखी हुई नावेल The Satanic Verses भारत समेत कई देशों में बैन है। बता दें कि लेखक की यह विवादित नावेल अगर कोई चोरी-चुपके खरीदता या बेचता है, तो उसके लिए भी सजा मुकर्ररकी गई है। साल 2012 में उनके भारत आने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। रुश्दी के भारत आने को लेकर मुस्लिम समुदाय ने खासा विरोध किया था। दरअसल, सलमान रुश्दी को जयपुर आना था। इसके लिए जगह-जगह पर मुस्लिम संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन व बैठकों का दौर जारी रहा। उनका विरोध इस कदर हुआ था कि तत्कालीन सरकार को मुस्लिम संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि सलमान रुश्दी जयपुर आए, तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 


लेखक द्वारा लिखी गई किताब The Satanic Verses के बारे में बताया जाता है कि इसका सब्जेक्ट मुस्लिम कम्युनिटी के लोगों के लिए काफी अपमानजनक है। इस उपन्यास में रुश्दी ने मुहम्मद को झूठा, घिनौना और पाखंडी बताया है। उन्होंने The Satanic Verses किताब में मुहम्मद की 12 बीवियों के लिए अपमानजनक शब्द लिखे हैं। दरअसल, सलमान रुश्दी खुद को नास्तिक और गैर-मुस्लिम बताते हैं। जिसके कारण मुस्लिम समुदाय उनका हमेशा से विरोध करता आया है।


शादी

सिर्फ अपने उपन्यास के कारण ही नहीं बल्कि सलमान रुश्दी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहे। उन्होंने 4 शादियां की थी। लेकिन चारों में से एक भी शादी सक्सेजफुल नहीं रही। साल 1976 में रुश्दी ने पहली शादी क्‍लेरिसा लुआर्ड से की थी। जिससे उनका एक बेटा भी था। वहीं साल 1999 में पत्नी की मौत के बाद उन्होंने साल 1988 में अमेरिकी उपन्यासकार मारिऑन विगिंस से दूसरी शादी की। लेकिन यह शादी लंबी नहीं चल सकी और दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए।


फिर साल 1997 में सलमान रुश्दी ने खुद से 14 साल छोटी एलिजाबेथ वेस्ट से शादी रचाई, लेकिन 2004 में उनका फिर से तलाक हो गया। सलमान और एलिजाबेथ का बेटा मिलान है। तीसरी शादी टूटने के बाद साल 2004 में उन्होंने एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी से शादी की। लेकिन साल 2007 में किसी कारण के चलते पद्मा और सलमान रुश्दी का तलाक हो गया।

प्रमुख खबरें

IND vs SA Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने खेली बेहतरीन पारी, रोहित शर्मा की बात को सच किया साबित

IND vs SA Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं चली रोहित-कोहली की जोड़ी, दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SA T20 World Cup Final: बाबर आजम को नहीं पछाड़ पाए रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ये कमाल करने से चूके

कांग्रेस के प्रखर आलोचक, भाजपा के रहे हैं करीबी, कौन हैं संजय झा जिन्हें नीतीश ने सौंपी JDU की कमान?