JEE Mains 2023 Result: जेईई मेन के दूसरे सत्र का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

By अंकित सिंह | Apr 27, 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही जेईई मेन्स 2023 का रिजल्ट जारी करेगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर भी देख सकते हैं। परिणामों के साथ, एजेंसी टॉपर्स, कट ऑफ मार्क्स, पर्सेंटाइल और अन्य विवरणों की घोषणा करेगी, जिन्हें एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर प्राप्त किया जा सकता है। JEE Mains सत्र 2 परीक्षा 2023 NTA द्वारा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी।

 

इसे भी पढ़ें: UP Board Results: 55 की उम्र में BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा, आगे करेंगे कानून की पढ़ाई


उत्तर कुंजी 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। अंतिम अनंतिम उत्तर कुंजी 24 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी। परिणाम, स्कोरकार्ड, कट ऑफ और टॉपर्स के नवीनतम अपडेट नीचे देखें। जेईई एडवांस 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाना है। ओसीआई/पीआईओ और विदेशी राष्ट्रीय उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, भारतीय नागरिकों के लिए, जेईई एडवांस 2023 पंजीकरण 30 अप्रैल से 7 मई, 2023 तक खुला रहेगा।

 

इसे भी पढ़ें: चुनाव रोकने के लिए हर असंवैधानिक हथकंडे अपनाए जा रहे, इमरान ने कहा- SC के फैसले का उल्लंघन कर शासकों ने पेश की खराब मिसाल


Result देखने की प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाएं।

जेईई मेन्स 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

अपना जेईई मेन एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और सुरक्षा पिन भरें।

अब सबमिट बटन पर टैप करें और जेईई मेन रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने जेईई मेन 2023 परिणाम का एक प्रिंट सहेज कर रख लें।

प्रमुख खबरें

पंजाब में मादक पदार्थ का तस्कर गिरफ्तार, एक किलो से अधिक हेरोइन जब्त

आतिशी को फ्लैगस्टाफ रोड बंगले का कब्जा मिलना अब भी बाकी: मुख्यमंत्री कार्यालय

मणिपुर: तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त

अपहरण मामला : न्यायालय का भवानी रेवन्ना को दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने से इनकार