लंबी बीमारी के बाद हुआ रानी मुखर्जी के पिता का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2017

मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता और फिल्मकार राम मुखर्जी का निधन हो गया। वह 84 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। परिवार से करीबी सूत्रों ने बताया कि उनका रक्तचाप तेजी से घट रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका सुबह पांच बजे निधन हो गया।

राम ने ‘हम हिन्दुस्तानी’ और ‘लीडर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। ‘लीडर’ फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला की प्रमुख भूमिकाएं थीं। उन्होंने 1996 में रानी की पहली फिल्म ‘बियेर फूल’ का भी निर्देशन किया था। उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Math को बना देगा मैजिक, वैदिक गणित जिसके महत्व पर PM भी दे चुके हैं जोर | Matrubhoomi

BJP की मांग, 100 दिनों में होने वाले सभी विधायक फंड ठेके की पूरी आडिट निगरानी हो

China से निपटने में अहम है जापान की साझेदारी, आर्मी चीफ 14 अक्टूबर को करेंगे टोक्यो की यात्रा

New Zealand के प्रधानमंत्री हुए भारत के जबरा फैन, PM मोदी के साथ मुलाकात को बताया शानदार