Shaheed Diwas | बापू की पुण्यतिथि पर राहुल का ट्वीट, एक हिंदुत्ववादी ने गांधीजी को मारी थी गोली

By अंकित सिंह | Jan 30, 2022

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा है और हिंदुत्व को लेकर निशाना भी साधा है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि एक हिंदुत्ववादी ने गांधी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं। अपने इस ट्वीट के जरिए राहुल गांधी महात्मा गांधी को तो याद कर ही रहे हैं साथ ही साथ भाजपा पर भी निशाना साथ रहे हैं। अक्सर राहुल गांधी महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को हिंदुत्ववादी बताते हैं। वह गोडसे को भाजपा और आरएसएस भी जोड़ते हैं। हाल में ही राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क है। राहुल गांधी जहां खुद को हिंदू बताते हैं। वहीं भाजपा के लोगों को हिंदुत्ववादी कहते हैं। एक और ट्वीट में राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को कोट करते हुए कहा, "जब मैं निराश होता हूं तो मुझे याद आता है कि पूरे इतिहास में सत्य और प्रेम के मार्ग की हमेशा जीत हुई है। अत्याचारी और हत्यारे हुए हैं और कुछ समय के लिए भी अजेय लग सकते हैं। लेकिन अंत में वे हमेशा गिर जाते हैं। इसके बारे में हमेशा सोचो।"

 

इसे भी पढ़ें: mann ki baat | PM मोदी बोले- भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है, हमें कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए


राहुल गांधी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंचे थे जहां उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट में गांधी जी को कोट करते हुए कहा कि अहिंसा कायरता की आड़ नहीं है, बल्कि यह वीर व्यक्ति का सर्वोच्च गुण है। महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...