'हम न बंधने वाले हैं न भागने वाले हैं', राबड़ी देवी बोलीं- बिहार में लालू से डर रहे PM मोदी

By अंकित सिंह | Feb 28, 2023

बिहार में राजनीतिक बवाल जबरदस्त तरीके से मचा हुआ है। महागठबंधन के नेता भाजपा पर हमलावर है। हाल में ही महागठबंधन की एक बड़ी रैली हुई थी जिसको लालू यादव ने भी संबोधित किया था। इन सब के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में लालू यादव से प्रधानमंत्री मोदी डर रहे हैं। इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने तो प्रधानमंत्री मोदी पर नीरव मोदी जैसे लोगों को भगाने का भी आरोप लगा दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों को परेशान करने का भी आरोप लगा दिया। राबड़ी देवी ने कहा कि हमें परेशान किया जा रहा है, लेकिन हम भागने वाले नहीं हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Bihar: गलवान में शहीद जवान के पिता को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस, प्रशासन पर लग रहा आरोप, जानें पूरा मामला


पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें(PM मोदी) बिहार में लालू जी से डर है, इसलिए वे हमें बांधाना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम न बंधने वाले हैं न भागने वाले हैं। रावड़ी ने दावा किया कि 30 साल से हमें परेशान किया जा रहा है, हम झेल ही रहे हैं आगे भी झेलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को भागने में मदद कर रहे हैं, नीरव मोदी उनमें से एक है। दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े कथित घोटाले के संबंध में पूर्व रेलवे मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा 14 अन्य को सोमवार को सम्मन भेजा है। 

 

इसे भी पढ़ें: Bihar की राजनीति का सुपर शनिवार, Amit Shah बोले Nitish Kumar के लिए दरवाजे बंद, नीतीश बोले- पूरे देश से BJP को खत्म करूँगा


महागठबंधन की एक बड़ी रैली में लालू यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं। हम (महागठबंधन) 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस दोनों ‘‘आरक्षण के खिलाफ’’ हैं और संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसाद ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा आरएसएस के निर्देशों का पालन कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...